सपना - ऋषभ देव शर्मा

ऋषभ देव शर्माऋषभ देव शर्मा4 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

मेरे पिता ने
देखा था
एक सपना
कि हवाएँ आज़ाद होंगी ....
और वे हो गईं.

फिर मैंने
देखा एक सपना
कि
महक बसेगी
मेरी साँसों में ....
और मेरे नथुने
भिड़ गए आपस में
मुझे ही कुरुक्षेत्र बनाकर

अब मेरा बेटा
देख रहा है एक सपना
कि हज़ार गुलाब फिर चटखेंगे
पर उसे क्या मालूम कि
अब की बार
गुलाबों में
महक नहीं होगी !
ऋषभ देव शर्मा
About the poet

ऋषभ देव शर्मा

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like