अनुपस्थित - ऋषभ देव शर्मा

ऋषभ देव शर्माऋषभ देव शर्मा4 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

शहतूत की पत्ती पर
रेशम के कीड़े हैं,
भारत के स्विट्ज़रलैंड में
बकरी हैं, भेड़ें हैं,
गूजर हैं, बकरवाल हैं,
पंडित हैं, शेख हैं,
सेव और बादाम हैं,
पश्मीना है और केसर भी.
चश्मों का जल आज भी
पहले सा ठंडा और मीठा है.

पर एक चीज़ है
जो सिरे से गायब है -
एक उन्मुक्त संगीत
जो दम तोड़ रहा है
`पाकिस्तान ज़िन्दाबाद` के
बोझ तले !
ऋषभ देव शर्मा
About the poet

ऋषभ देव शर्मा

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like