मैं ही अंजाम मैं ही इब्तिदा हूँ

रोज़िना तराणेकर दिघेरोज़िना तराणेकर दिघे

1 min read · 12.4K reads

मैं ही अंजाम मैं ही इब्तिदा हूँ

थमा वक़्फ़ा हूँ मैं ही सिलसिला हूँ

मिज़ाज-ए-दिल मिरा गोशा-गुज़ीं है

ज़माने की नज़र में नक-चढ़ा हूँ

फ़साना निस्फ़ ही ज़ाहिर है मेरा

हँसी में ग़म छुपाता मस्ख़रा हूँ

जो ग़ुर्बत में भी दिल को दे रईसी

मैं मुफ़्लिस का वहीं इक हौसला हूँ

किताबों में जो यकजा हो न पाया

वो दाइम ज़िंदगी का तजरबा हूँ

रोज़िना तराणेकर दिघे
About the poet

रोज़िना तराणेकर दिघे

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like