ख़्वाब की ता'बीर का क़िस्सा निराला बन गया

रोज़िना तराणेकर दिघेरोज़िना तराणेकर दिघे

1 min read · 12.4K reads

ख़्वाब की ता'बीर का क़िस्सा निराला बन गया

ख़ुद-फ़रेबी ज़िंदगी का अब सलीक़ा बन गया

दफ़अ'तन इक मुस्कुराहट तेरे लब पे आई है

चाहतों का मेरी अब ये इक ठिकाना बन गया

छू गई नग़्मों को तेरी ये मोहब्बत हौले से

देख अंदाज़-ए-बयाँ ये शाइ'राना बन गया

बादलों सा अक्स तेरा दिल पे ठहरा देर तक

भीग कर यादों की बारिश में शरारा बन गया

जाम अरमानों के छलके आँखों के पैमाने से

बहते अश्कों से मिरा गहरा ये नाता बन गया

क़ैद है बीते वो लम्हे यादों के अंदाज़ में

रोज़ उन से तज़्किरा ग़म का सहारा बन गया

रोज़िना तराणेकर दिघे
About the poet

रोज़िना तराणेकर दिघे

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like