वही तवील सी राहें सफ़र वही तन्हा

Rishi PatialviRishi Patialvi1 Jan 1917 – 1 Jan 1999

1 min read · 12.6K reads

वही तवील सी राहें सफ़र वही तन्हा

बड़ा हुजूम है फिर भी है ज़िंदगी तन्हा

तिरे बग़ैर उजाले भी तीरा-सामाँ हैं

भटक रही है निगाहों की रौशनी तन्हा

जहाँ जहाँ भी गई ग़म के आस-पास रही

किसी मक़ाम पे देखी नहीं ख़ुशी तन्हा

शुऊ'र-ए-दीद का अंजाम देखिए क्या हो

हुजूम-ए-वहम-ओ-गुमां और आगही तन्हा

ख़ुद अपने शहर में भी अब तो हम कुछ ऐसे हैं

दयार-ए-ग़ैर में जैसे इक अजनबी तन्हा

किसी ने साथ निबाहा भी तो बिछड़ने को

रही है अपने परायों में ज़िंदगी तन्हा

ख़ुद अपने-आप से बेगानगी का आलम है

शरीक-ए-बज़्म-ए-निगाराँ भी हैं 'रिशी' तन्हा

 

Rishi Patialvi
About the poet

Rishi Patialvi

Rishi Patialvi (Urdu: رِشی پٹیالوی‎), (1917–1999), born Bam Dev Sharma, hailing from Hoshiarpur District (Punjab), was a popular Urdu poet belonging to Daagh Dehlvi’s lineage. He was a disciple of Naseem Noormahali who was a disciple of Labhu Ram Josh Malsiya…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like