वो मुंतज़िर हैं हमारे तो हम किसी के हैं

रेहाना रूहीरेहाना रूही

1 min read · 12.4K reads

वो मुंतज़िर हैं हमारे तो हम किसी के हैं

अलामतों में ये आसार ख़ुद-कुशी के हैं

पस-ए-मुराद बहुत ख़्वाब हैं निगाहों में

समुंदरों में जज़ीरे ये रौशनी के हैं

मैं अपने आप को दुश्मन के सर्फ़ में दे दूँ

ये मशवरे तो मिरी जान वापसी के हैं

हुजूम-ए-अक्स है और आईना-सिफ़त हूँ मैं

सो मेरे जितने भी दुख हैं वो आगही के हैं

किसी क़बा को मयस्सर है फ़ाख़ेरा होना

किसी लिबास में पैवंद मुफ़लिसी के हैं

मैं उस से दुख के भी उस को दुआएँ देती हूँ

अजीब रंग मोहब्बत में दुश्मनी के हैं

मैं जब भी चाहूँ जभी उस से गुफ़्तुगू कर लूँ

मिरी ग़ज़ल पे ये एहसान शाइरी के हैं

जो शहर-ए-संग में शीशा-मिज़ाज हैं 'रूही'

वो ज़िम्मेदार ख़ुद अपनी शिकस्तगी के हैं

रेहाना रूही
About the poet

रेहाना रूही

View profile & all 18 Poems / Stories

More from रेहाना रूही

  1. ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्त

    ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्तदुश्मन का दोस्त हो नहीं सकता हमारा दोस्त

    12.4K reads
  2. दिल के बहलाने का सामान न समझा जाए

    दिल के बहलाने का सामान न समझा जाएमुझ को अब इतना भी आसान न समझा जाए

    12.4K reads
  3. दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँ

    दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँवापसी में उसे मुमकिन है ज़माने लग जाएँ

    12.4K reads
  4. तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहीं

    तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहींदुनिया में कोई और ठिकाना तो है नहीं

    12.5K reads
  5. मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की है

    मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की हैइस सरज़मीन-ए-दिल पे हुकूमत उसी की है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी