शब-ओ-रोज़ रक़्स-ए-विसाल था सो नहीं रहा

रेहाना रूहीरेहाना रूही

1 min read · 12.4K reads

शब-ओ-रोज़ रक़्स-ए-विसाल था सो नहीं रहा

कभी तुझ को मेरा ख़याल था सो नहीं रहा

वो जो बे-क़रारी-ए-जान-ओ-दिल थी नहीं रही

वो जो हिज्र तेरा मुहाल था सो नहीं रहा

कभी आँख में जो मुरव्वतें थीं फ़ना हुईं

पस-ए-चश्म अश्क-ए-मलाल था सो नहीं रहा

ये तो ए'तिराफ़-ए-शिकस्त है कि मज़ीद अब

कोई महरम-ए-माह-ओ-साल था सो नहीं रहा

वो कि चाँद जिस पे कभी ग़ुरूब नहीं हुआ

यहाँ इक वो शहर-ए-जमाल था सो नहीं रहा

मुझे ऐसा लगता है जैसे आँख से ख़्वाब का

वो जो राब्ता सा बहाल था सो नहीं रहा

मुझे क़त्ल कर के मोआमला नहीं होगा ख़त्म

कि जो क़त्ल पहले कमाल था सो नहीं रहा

मिरा ए'तिबार अदम वजूद से उठ गया

वो जो ज़िंदगी की मिसाल था सो नहीं रहा

शब-ए-माहताब में रात घटने के साथ साथ

जो समुंदरों में उबाल था सो नहीं रहा

है अजब मशक़्क़त-ए-वस्ल जिस की थकन से क़ब्ल

ये बदन थकन से निढाल था सो नहीं रहा

रेहाना रूही
About the poet

रेहाना रूही

View profile & all 18 Poems / Stories

More from रेहाना रूही

  1. ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्त

    ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्तदुश्मन का दोस्त हो नहीं सकता हमारा दोस्त

    12.4K reads
  2. दिल के बहलाने का सामान न समझा जाए

    दिल के बहलाने का सामान न समझा जाएमुझ को अब इतना भी आसान न समझा जाए

    12.4K reads
  3. दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँ

    दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँवापसी में उसे मुमकिन है ज़माने लग जाएँ

    12.4K reads
  4. तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहीं

    तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहींदुनिया में कोई और ठिकाना तो है नहीं

    12.5K reads
  5. मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की है

    मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की हैइस सरज़मीन-ए-दिल पे हुकूमत उसी की है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like