नींद आँखों में मुसलसल नहीं होने देता

रेहाना रूहीरेहाना रूही

1 min read · 12.4K reads

नींद आँखों में मुसलसल नहीं होने देता

वो मिरा ख़्वाब मुकम्मल नहीं होने देता

आँख के शीश-महल से वो किसी भी लम्हे

अपनी तस्वीर को ओझल नहीं होने देता

राब्ता भी नहीं रखता है सर-ए-वस्ल कोई

और तअल्लुक़ भी मोअत्तल नहीं होने देता

वो जो इक शहर है पानी के किनारे आबाद

अपने अतराफ़ में दलदल नहीं होने देता

जब कि तक़दीर अटल है तो दुआ क्या मअ'नी

ज़ेहन इस फ़लसफ़े को हल नहीं होने देता

दिल तो कहता है उसे लौट के आना है यहीं

ये दिलासा मुझे पागल नहीं होने देता

क़र्या-ए-जाँ पे कभी टूट के बरसें 'रूही'

ज़र्फ़ अश्कों को वो बादल नहीं होने देता

रेहाना रूही
About the poet

रेहाना रूही

View profile & all 18 Poems / Stories

More from रेहाना रूही

  1. ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्त

    ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्तदुश्मन का दोस्त हो नहीं सकता हमारा दोस्त

    12.4K reads
  2. दिल के बहलाने का सामान न समझा जाए

    दिल के बहलाने का सामान न समझा जाएमुझ को अब इतना भी आसान न समझा जाए

    12.4K reads
  3. दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँ

    दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँवापसी में उसे मुमकिन है ज़माने लग जाएँ

    12.4K reads
  4. तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहीं

    तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहींदुनिया में कोई और ठिकाना तो है नहीं

    12.5K reads
  5. मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की है

    मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की हैइस सरज़मीन-ए-दिल पे हुकूमत उसी की है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like