कोई जादू न फ़साना न फ़ुसूँ है यूँ है

रेहाना रूहीरेहाना रूही

1 min read · 12.4K reads

कोई जादू न फ़साना न फ़ुसूँ है यूँ है

आशिक़ी सिलसिला-ए-कार-ए-जुनूँ है यूँ है

तू नहीं है तो तिरे हिज्र की वहशत ही सही

कि ये वहशत ही मिरे दिल का सुकूँ है यूँ है

कुछ नहीं कहना भी कह देता है सारा अहवाल

ख़ामुशी आईना-ए-हाल-ए-दरूँ है यूँ है

जब से देखा है मोहब्बत को अदावत करते

तब से होंटों पे मिरे हाँ है न हूँ है यूँ है

अब तिरे साथ मिरा जी नहीं लगता साईं

तू ने पूछा था नमी आँख में क्यूँ है यूँ है

आज भी कल की तरह देर से घर आएगा वो

फिर बहाने वही दोहराएगा यूँ है यूँ है

रेहाना रूही
About the poet

रेहाना रूही

View profile & all 18 Poems / Stories

More from रेहाना रूही

  1. ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्त

    ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्तदुश्मन का दोस्त हो नहीं सकता हमारा दोस्त

    12.4K reads
  2. दिल के बहलाने का सामान न समझा जाए

    दिल के बहलाने का सामान न समझा जाएमुझ को अब इतना भी आसान न समझा जाए

    12.4K reads
  3. दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँ

    दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँवापसी में उसे मुमकिन है ज़माने लग जाएँ

    12.4K reads
  4. तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहीं

    तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहींदुनिया में कोई और ठिकाना तो है नहीं

    12.5K reads
  5. मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की है

    मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की हैइस सरज़मीन-ए-दिल पे हुकूमत उसी की है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like