जो सहीफ़ों में लिखी है वो क़यामत हो जाए

रेहाना रूहीरेहाना रूही

1 min read · 12.4K reads

जो सहीफ़ों में लिखी है वो क़यामत हो जाए

गर मोहब्बत दिल-ए-इंसाँ से भी रुख़्सत हो जाए

तू ज़मीनों पे उतर कर जो गुज़ारे इक दिन

आसमानों के ख़ुदा तुझ को भी हैरत हो जाए

कहीं ऐसा न हो कि तन्हा यूँही रहते रहते

रफ़्ता रफ़्ता मुझे तन्हाई की आदत हो जाए

कुछ बशर ऐसे भी होते हैं कि जिन से मिल कर

देवताओं की तरह उन से अक़ीदत हो जाए

बद-दुआ उस ने मुझे दी है कि 'रूही' तुझ को

अपने जैसे किसी ज़ालिम से मोहब्बत हो जाए

रेहाना रूही
About the poet

रेहाना रूही

View profile & all 18 Poems / Stories

More from रेहाना रूही

  1. ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्त

    ये सोच कर न फिर कभी तुझ को पुकारा दोस्तदुश्मन का दोस्त हो नहीं सकता हमारा दोस्त

    12.4K reads
  2. दिल के बहलाने का सामान न समझा जाए

    दिल के बहलाने का सामान न समझा जाएमुझ को अब इतना भी आसान न समझा जाए

    12.4K reads
  3. दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँ

    दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँवापसी में उसे मुमकिन है ज़माने लग जाएँ

    12.4K reads
  4. तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहीं

    तेरी गली को छोड़ के जाना तो है नहींदुनिया में कोई और ठिकाना तो है नहीं

    12.5K reads
  5. मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की है

    मसरूफ़ियत उसी की है फ़ुर्सत उसी की हैइस सरज़मीन-ए-दिल पे हुकूमत उसी की है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like