घर से बाहर थी न घर बैठी रही

रेहाना क़मररेहाना क़मर

1 min read · 12.4K reads

घर से बाहर थी न घर बैठी रही

सोच की दहलीज़ पर बैठी रही

ये मोहब्बत थी कि बर्क़ी तार पर

कोई चिड़िया रात भर बैठी रही

मेरा सूरज ही नहीं आया इधर

मैं सितारे ओढ़ कर बैठी रही

जाने किस की आस में इक फ़ाख़्ता

सहन की दीवार पर बैठी रही

उठ गए इक एक कर के सारे लोग

उजड़ी महफ़िल में 'क़मर' बैठी रही

रेहाना क़मर
About the poet

रेहाना क़मर

View profile & all 21 Poems / Stories

More from रेहाना क़मर

  1. मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया था

    मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया थापलट के अपने घर जाना ज़रूरी हो गया था

    12.4K reads
  2. कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर दे

    कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर देतेरी मर्ज़ी है तो अच्छा मुझे वापस कर दे

    12.4K reads
  3. उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहीं

    उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहींलम्स महसूस हुआ है मिरे बालों में कहीं

    12.4K reads
  4. ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्त

    ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्तखो जाएगा इस बात का रोना है मिरी दोस्त

    12.4K reads
  5. कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसा

    कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसाक्यूँ वो लगता है मुझे मेरी मिसालों जैसा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like