सुकूँ है हमनवा-ए-इज़्तिराब आहिस्ता आहिस्ता

Ravish SiddiqiRavish Siddiqi1 Jan 1911 – 1 Jan 1971

1 min read · 12.6K reads

सुकूँ है हमनवा-ए-इज़्तिराब आहिस्ता आहिस्ता

मोहब्बत हो रही है कामयाब आहिस्ता आहिस्ता

अजब आलम है आग़ाज़-ए-सुरूर-ए-इश्क़ का आलम

उठे जैसे उफ़ुक़ से माहताब आहिस्ता आहिस्ता

सरिश्क-ए-ग़म कभी शम-ए-जुदाई को बुझा देंगे

यही तारे बनेंगे आफ़्ताब आहिस्ता आहिस्ता

ख़राब-ए-नर्गिस-ए-मस्ताना आख़िर हो गया ज़ाहिद

रसा होती है तासीर-ए-शराब आहिस्ता आहिस्ता

नशात-ए-आरज़ू ख़्वाब-ए-तमन्ना दर्द-ए-महरूमी

मोहब्बत ने उठाए सब हिजाब आहिस्ता आहिस्ता

ब-हर-उनवाँ मुसलसल छेड़ है अब उन के जल्वों से

बहक निकली निगाह-ए-बारयाब आहिस्ता आहिस्ता

'रविश' राज़-ए-मोहब्बत आज भी है राज़-ए-ला-यनहल

ग़लत साबित हुए सारे जवाब आहिस्ता आहिस्ता

Ravish Siddiqi
About the poet

Ravish Siddiqi

Ravish Siddiqi (Urdu: روش صدیقی‎, 1911-1971) born Shahid Aziz at Jwalapur in District Saharanpur of Uttar Pradesh on 11 July 1911 was a renowned Urdu Ghazal and Nazm writer whose forte was Romantic Poetry and Patriotic Poetry. A self-educated person he had st…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश