ज़ुल्फ़ में बे-नक़ाब है आरिज़

रासिख़ दहलवीरासिख़ दहलवी

1 min read · 12.4K reads

ज़ुल्फ़ में बे-नक़ाब है आरिज़

रश्क-ए-सद-आफ़्ताब है आरिज़

मैं मुसलमाँ हूँ फ़र्ज़ है बोसा

मुसहफ़-ए-ला-जवाब है आरिज़

मेहर-ओ-मह नाम जिस के धूओं का

लाख में इंतिख़ाब है आरिज़

हातिमी ख़त्म है अदू के लिए

यानी बोसा-मआ'ब है आरिज़

ख़ुद-नुमा है वो माह-रू लेकिन

कुछ हया कुछ शबाब है आरिज़

दाग़ चेचक के सिफ़्र-ए-हुस्न हुए

दौलत-ए-बेहिसाब है आरिज़

हुस्न को दावा-ए-पयामबरी

और उस की किताब है आरिज़

रद न कीजे सवाल बोसे का

मकरमत इंतिसाब है आरिज़

ये न हो तो वो ख़ुद मिलें 'रासिख़'

शौक़-ए-ना-कामयाब है आरिज़

रासिख़ दहलवी
About the poet

रासिख़ दहलवी

उपनाम : 'रासिख़' मूल नाम : मोहम्मद अब्दुर्रहमान जन्म : पानीपत, हरयाना निधन : 29 Sep 1907 | दिल्ली, भारत रासिख़ देहलवी, अ’ब्दुर्रहमान (1863-1907)पानीपत (हरयाना) में आँखें खोलीं मगर उ’म्र का बड़ा हिस्सा देहली में गुज़रा। अ’रबी, फ़ारसी और धार्मिक ग्रंथों का गहरा ज्ञ…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like