जफ़ा कर के वो पछताया सितम टूटा ग़ज़ब आया
सितम टूटा ग़ज़ब आया सितम टूटा ग़ज़ब आया
जुनूँ भी है इलाही बेकसी भी है मोहब्बत में
कहीं मैं हूँ कहीं साया सितम टूटा ग़ज़ब आया
क़यामत ढाई मुझ पर हश्र तोड़ा उस सितमगर ने
अदू को क़ब्र पर लाया सितम टूटा ग़ज़ब आया
कहा मैं ने कि तुम पर टूट कर आया है दिल मेरा
उन्हों ने हँस के फ़रमाया सितम टूटा ग़ज़ब आया
शब-ए-हिज्राँ के नाले से फ़लक हैं टूटने वाले
हिला है अर्श का पाया सितम टूटा ग़ज़ब आया
किया मुँह जब कलेजे की तरफ़ सूफ़ार ने क़ातिल
दिल-ए-बेताब चिल्लाया सितम टूटा ग़ज़ब आया
नमक वो भरते भरते मेरे ज़ख़्मों में हुए बरहम
कहा जब मैं ने भर पाया सितम टूटा ग़ज़ब आया
नसीहत-गर से कह दो चुप रहे गर जान प्यारी है
अगर 'रासिख़' को समझाया सितम टूटा ग़ज़ब आया








