दिल-ए-आशिक़ में दाग़ है किस का

रासिख़ दहलवीरासिख़ दहलवी

1 min read · 12.4K reads

दिल-ए-आशिक़ में दाग़ है किस का

का'बे में ये चराग़ है किस का

दिल पड़ा दाग़ बाग़ है किस का

चश्म-ए-पुर-ख़ूँ अयाग़ है किस का

मैं ने माना कि वो नहीं बे-मेहर

आसमाँ पर दिमाग़ है किस का

कूचा-ए-ग़ैर से तुम्हें क्या काम

कौन था ये सुराग़ है किस का

कर के चौरंग मुझ को नाज़ से वो

कहते हैं चार बाग़ है किस का

उस बुत-ए-बद-दिमाग़ का है जहाँ

वो बुत-ए-बद-दिमाग़ है किस का

दाग़-ए-दिल जल रहा है बे-रोग़न

ये तिलिस्मी चराग़ है किस का

साँप सूँघे जो सूँघ ले ज़ुल्फ़ें

किस की ताक़त दिमाग़ है किस का

सोज़-ए-हिज्राँ से दाग़ दाग़ है कौन

आज दिल बाग़-बाग़ है किस का

किस का बंदा बना है ऐ वाइज़

तेरे माथे पे दाग़ है किस का

शे'र-ए-'रासिख़' वो सुन के कहते हैं

दिल ये किस का दिमाग़ है किस का

रासिख़ दहलवी
About the poet

रासिख़ दहलवी

उपनाम : 'रासिख़' मूल नाम : मोहम्मद अब्दुर्रहमान जन्म : पानीपत, हरयाना निधन : 29 Sep 1907 | दिल्ली, भारत रासिख़ देहलवी, अ’ब्दुर्रहमान (1863-1907)पानीपत (हरयाना) में आँखें खोलीं मगर उ’म्र का बड़ा हिस्सा देहली में गुज़रा। अ’रबी, फ़ारसी और धार्मिक ग्रंथों का गहरा ज्ञ…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like