बैठे हैं वो खिंचे हुए मुझ ख़स्ता-तन के पास

रासिख़ दहलवीरासिख़ दहलवी

1 min read · 12.4K reads

बैठे हैं वो खिंचे हुए मुझ ख़स्ता-तन के पास

रहते भी हैं तो रहते हैं शमशीर बन के पास

उस बुत के साथ यूँ मिरी तस्वीर खींच दो

सीने के पास सीना दहन हो दहन के पास

हम को दुआ दो बाँध दिया है गिरह में दिल

रक्खा ही क्या था ज़ुल्फ़-ए-शिकन-दर-शिकन के पास

लिपटी रही गले से तिरी तेग़ हिज्र में

क़िस्मत से उम्र कट गई बाँकी दुल्हन के पास

दिल में हज़ार तीर जिगर में हज़ार ज़ख़्म

काँटे खड़े हुए हैं हमारे चमन के पास

बोसे वो ख़ाक देगा कि देने के नाम से

मुट्ठी में क़ौल तक नहीं पैमाँ-शिकन के पास

शीरीं की याद हिज्र में है उज़्र-ए-ख़ुद-कुशी

मीठी छुरी थी तेशा न था कोहकन के पास

हसरत से कह रहा है लब-ए-गोर-ए-कुश्तगाँ

मर मर के पहुँचे हैं ये मुसाफ़िर वतन के पास

क्या दिन थे वो कि होते थे हर रोज़ रतजगे

सोया हूँ मुद्दतों बुत-ए-नाज़ुक-बदन के पास

दिल के फपोले फूटे तो उभरे जिगर के ज़ख़्म

जन्नत लगी रही मिरे बैत-उल-हुज़न के पास

फिरती रहेंगी दिल्ली की गलियाँ निगाह में

'रासिख़' बहिश्त में भी रहूँगा वतन के पास

रासिख़ दहलवी
About the poet

रासिख़ दहलवी

उपनाम : 'रासिख़' मूल नाम : मोहम्मद अब्दुर्रहमान जन्म : पानीपत, हरयाना निधन : 29 Sep 1907 | दिल्ली, भारत रासिख़ देहलवी, अ’ब्दुर्रहमान (1863-1907)पानीपत (हरयाना) में आँखें खोलीं मगर उ’म्र का बड़ा हिस्सा देहली में गुज़रा। अ’रबी, फ़ारसी और धार्मिक ग्रंथों का गहरा ज्ञ…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like