रूखी रोटी कमा के लाया हूँ

रशीद हसरतरशीद हसरत

1 min read · 12.4K reads

रूखी रोटी कमा के लाया हूँ

मैं कि बीवी के सर का साया हूँ

ग़ैर ने क्यों समझ लिया अपना

मैं तो अपनों को भी पराया हूँ

ज़ुल्म की फ़स्ल कट गई लेकिन

एक मैं ही अभी बक़ाया हूँ

हो के मजबूर भूक के हाथों

शाइ'री बेचने पे आया हूँ

बारहा जिस ने मुझ को धुत्कारा

आज फिर उस से मिलने आया हूँ

दोस्त की माँ जो माँ के जैसी थी

ताज़ियत मैं न करने पाया हूँ

आज फिर रिज़्क़ की तलाश में था

फिर से नाकाम लौट आया हूँ

आज बेटी का घर बसाया है

आज फूले नहीं समाया हूँ

ले उड़ी मुझ को एक शहज़ादी

उस की आँखों में यूँ समाया हूँ

मेरी हरकत पे सब हैं बरहम से

अहल-ए-ख़ाना को मैं न भाया हूँ

घर से जंगल को हिजरतें ठहरीं

मैं ठिकाने पे अपने आया हूँ

आज से मुल्क दुश्मनों का 'रशीद'

रब ने चाहा तो मैं सफ़ाया हूँ

रशीद हसरत
About the poet

रशीद हसरत

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like