जिस ने नाशाद किया नाम तुम्हारा क्यों हो

रशीद हसरतरशीद हसरत

1 min read · 12.4K reads

जिस ने नाशाद किया नाम तुम्हारा क्यों हो

तुम पे इल्ज़ाम मिरे दोस्त गवारा क्यों हो

शब सिसकते हुए गुज़री हो भला क्यों मेरी

रोते रोते में कोई दिन भी गुज़ारा क्यों हो

साफ़ कपड़ों में मगर देख के जलते हैं अमीर

बस में उन के हो मुझे नान का पारा क्यों हो

भूक-ओ-इफ़्लास का है राज यहाँ चारों तरफ़

अपनी धरती का ही गर्दिश में सितारा क्यों हो

बिल-यक़ीं और किसी ने है उसे उकसाया

फूल के मुझ से मिरा दोस्त ग़ुब्बारा क्यों हो

मैं ने जिस राह पे खाई है शिकस्त ऐ लोगो

ऐसे जादा से गुज़र अपना दोबारा क्यों हो

जो भी नुक़सान हुआ मुझ से इज़ाला लेना

सच तो ये है कि मोहब्बत में ख़सारा क्यों हो

मुझ को तक़दीर से बे-वज्ह शिकायत ही रही

खींच क़िस्मत ने मुझे फ़र्श पे मारा क्यों हो

जिस ने हर हाल में ग़ुर्बत में तिरा साथ दिया

आज अमीरी में 'रशीद' उस से किनारा क्यों हो

रशीद हसरत
About the poet

रशीद हसरत

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like