रंगीन सआदत यार ख़ाँ के शेर

रंगीन सआदत यार ख़ाँरंगीन सआदत यार ख़ाँ

1 min read · 12.4K reads

बादल आए हैं घिर गुलाल के लाल

कुछ किसी का नहीं किसी को ख़याल


ज़ुल्म की टहनी कभी फलती नहीं

नाव काग़ज़ की कहीं चलती नहीं


झूटा कभी न झूटा होवे

झूटे के आगे सच्चा रोवे


पा-बोस-ए-यार की हमें हसरत है ऐ नसीम

आहिस्ता आइओ तू हमारे मज़ार पर


वो न आए तो तू ही चल 'रंगीं'

इस में क्या तेरी शान जाती है


ता हश्र रहे ये दाग़ दिल का

या-रब न बुझे चराग़ दिल का


था जहाँ मय-ख़ाना बरपा उस जगह मस्जिद बनी

टूट कर मस्जिद को फिर देखा तो बुत-ख़ाने हुए


मनअ करते हो अबस यारो आज

उस के घर जाएँगे पर जाएँगे हम


है ये दुनिया जा-ए-इबरत ख़ाक से इंसान की

बन गए कितने सुबू कितने ही पैमाने हुए

रंगीन सआदत यार ख़ाँ
About the poet

रंगीन सआदत यार ख़ाँ

उपनाम : ''रंगीन'' मूल नाम : सआदत यार ख़ाँ जन्म : सरहिंद, पंजाब संबंधी : बेताब देहलवी (भाई)

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like