फिर बहार आई मिरे सय्याद को पर्वा नहीं

रंगीन सआदत यार ख़ाँरंगीन सआदत यार ख़ाँ

1 min read · 12.4K reads

फिर बहार आई मिरे सय्याद को पर्वा नहीं

उड़ के मैं पहुँचूँ चमन में क्या करूँ पर वा नहीं

जी जला कर एक बोसा माँगते हैं बार से

आगे या क़िस्मत वो देखें हाँ करे है या नहीं

हसरत ओ हिरमान ओ यास ओ हैरत रंज ओ तअब

क्या कहूँ इस हिज्र में क्या क्या है और क्या क्या नहीं

हर किसी से लग चले क्या ज़िक्र है इम्कान क्या

हम उसे पहचानते हैं ख़ूब वो ऐसा नहीं

चार उंसुर की ग़ज़ल 'रंगीं' कहो तुम दूसरी

है क़सम तुम को अली-जी की ये मत कहना नहीं

रंगीन सआदत यार ख़ाँ
About the poet

रंगीन सआदत यार ख़ाँ

उपनाम : ''रंगीन'' मूल नाम : सआदत यार ख़ाँ जन्म : सरहिंद, पंजाब संबंधी : बेताब देहलवी (भाई)

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like