सारी रात

Ramanath Awasthiरमानाथ अवस्थी

1 min read · 12.7K reads

धीरे-धीरे बात करो सारी रात प्यार से ।

भोर होते चाँद के ही साथ-साथ जाऊँगा
हो सका तो शाम को सितारों के संग आऊँगा
धीरे-धीरे ताप हरो प्यार के अंगार से |

तन का सिंगार तो हज़ार बार होता है
किंतु प्यार जीवन में एक बार होता है
धीरे-धीरे बूँद चुनो ज़िन्दगी की धार से ।

कोई नहीं विश्व में जो प्यार बिना जी सके
और गीत गाने वाले अधरों को सी सके
धीरे-धीरे मीत खींचो प्राण के सितार से ।

देख-देख हमें तुम्हें चाँद गला जा रहा
क्योंकि प्यार से हमारा प्राण छला जा रहा
धीरे-धीरे प्राण ही निकाल लो दुलार से ।

Ramanath Awasthi
About the poet

Ramanath Awasthi रमानाथ अवस्थी

Ramanath Awasthi was born in Fatehpur, Uttar Pradesh. He worked for years as a producer in All India Radio. His main poetic works are 'Suman- Saurabh,' Fire and Parag, 'Ash and Shehnai' and 'Do not close the door. He is a popular and melodious lyricist. He ha…

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like