ये ज़िंदगी तो मुसलसल सवाल करती है

रख़शां हाशमीरख़शां हाशमी

1 min read · 12.4K reads

ये ज़िंदगी तो मुसलसल सवाल करती है

मगर जवाब वही ख़ामुशी ठहरती है

तिरे ख़याल के साहिल से देखती हूँ मैं

तिरी ही शक्ल हर इक मौज से उभरती है

किसी रक़ीब से मिलती है जब ख़बर तेरी

तुझे पता है मिरे दिल पे क्या गुज़रती है

गली गली में मिलेंगे ग़ज़ल के दीवाने

मगर ये शोख़ बहुत कम किसी पे मरती है

मैं सहर में तिरी बातों के खोई रहती हूँ

किसी की बात मिरे दिल में कब उतरती है

ज़रा सी देर को रुकता तो है सफ़र लेकिन

किसी के जाने से कब ज़िंदगी ठहरती है

गँवा के ख़ुद को भी पाया न मैं ने कुछ 'रख़्शाँ'

कभी कभी यही ला-हासिली अखरती है

रख़शां हाशमी
About the poet

रख़शां हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम