बदल ली बीच सफ़र में - नज़्म

रख़शां हाशमीरख़शां हाशमी

1 min read · 12.5K reads

बदल ली बीच सफ़र में ही राह आप ने भी

कि ज़र की छाँव में ले ली पनाह आप ने भी

मिरी उमीद को इक दिन उजड़ ही जाना था

ख़ुद अपनी ज़ात क्यों कर ली तबाह आप ने भी

बजा कि इश्क़ भी कुछ कुछ था मस्लहत का शिकार

हवा के रुख़ की तरह की है चाह आप ने भी

कभी तो धड़कनें दिल की सुनाई देती थीं

सुनी न जग की तरह आज आह आप ने भी

रदीफ़ क़ाफ़िए सब आप के लिए थे मिरे

मगर न भूल के की वाह वाह आप ने भी

सिवाए सिद्क़ मिरे पास और कुछ भी नहीं

ख़रीद रक्खे हैं झूटे गवाह आप ने भी

वफ़ाएँ आप की संगत पे नाज़ करती थीं

सिला वफ़ा का दिया है कराह आप ने भी

'रशीद' लोग तो बस्ती उजाड़ देते हैं

किया है दिल को दुखा कर गुनाह आप ने भी

रख़शां हाशमी
About the poet

रख़शां हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी