उस को जीने का हुनर आता नहीं

राहत सुल्तानाराहत सुल्ताना7 Dec 1948

1 min read · 12.4K reads

उस को जीने का हुनर आता नहीं

जिस के चेहरे पे कोई चेहरा नहीं

आदमी कैसा है वो कैसे कहूँ

जुस्तुजू की आँख से देखा नहीं

दौर-ए-नौ ने जैसे काँटे बो दिए

फूल लहजा अब कहीं मिलता नहीं

हर नज़ारे में छुपा बैठा है वो

गर तजस्सुस हो तो फिर पर्दा नहीं

छीन ली हैं वक़्त ने यादें सभी

याद अब कोई मुझे आता नहीं

अब के मौसम ने ये दी कैसी सज़ा

पेड़ कोई भी समर वाला नहीं

ग़म नहीं इस के सिवा 'राहत' कोई

आज तक उस ने मुझे समझा नहीं

राहत सुल्ताना
About the poet

राहत सुल्ताना

मूल नाम : राहत सुल्ताना जन्म : 07 Dec 1948 | हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : मोहम्मद अली असर (पति) LCCN : no2001006289

View profile & all 13 Poems / Stories