पराजय के बाद - रघुवीर सहाय

Raghuvir SahayRaghuvir Sahay9 Dec 1929 – 30 Dec 1990

1 min read · 12.7K reads

तुमको लोग भूले जा रहे हैं क्योंकि तुम जाने जाते रहे हो अपने अत्याचारों के कारण और आज तुम हाथ खींचे हुए हो कि तुम्हारे अत्याचारों को लोग भूल जाएँ पर लोग तुम्हीं को भूले जा रहे हैं करो कुछ जिससे कि वह शक्ति दुष्टता की लोग फिर देखें और लोग भयंकर मुग्ध हों एक राष्ट्र के पतन का लक्षण है कि वे जो जीवन भर परोपजीवी रहे सत्ता के तन्त्र में आज उससे बाहर होकर यह भ्रम फैला सकते हैं कि वे किसी दिन यह समाज बदल देंगे और अभी सिर्फ़ मौक़ा देखते हुए बैठे हैं

Raghuvir Sahay
About the poet

Raghuvir Sahay

Raghuvir Sahay (9 December 1929 – 30 December 1990) was a Hindi poet, short-story writer, essayist, literary critic, translator, and journalist. He remained the chief-editor of the political-social Hindi weekly, Dinmaan, 1969–82. He was awarded the 1984 Sahit…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like