अभी कुछ और - नज़्म

रफ़ीआ शबनम आबिदीरफ़ीआ शबनम आबिदी7 Dec 1943

1 min read · 12.4K reads

अभी कुछ और साँसें रह गई हैं

अभी कुछ और रिसालों तक मुझे गिनना है उन को

अभी कुछ क़र्ज़ है मुझ पर सभी का

अभी कुछ और ख़ुशियाँ बाँटनी हैं

अभी कुछ क़हक़हों को नग़्मगी ख़ैरात करनी है

गुहर करना है लफ़्ज़ों को

ज़मीन-ए-हर्फ़-ओ-मा'नी से अभी कुछ ख़ार चुनने हैं

ख़यालों को धनक बनना है शायद

नए ख़्वाबों को सूरत बख़्शनी है

अभी ज़र्रों को वुसअ'त बख़्शनी है

हरे मौसम से ख़ुशबू कस्ब करनी है

लहू देना है सारे ज़र्द पत्तों और फूलों को

हवाओं को सुबुक-गामी सिखानी है

अँधेरों को सितारों को अभी मशअ'ल दिखानी है

अभी बादल को बारिश दान देनी है

चमकते चाँद को वीरान माथे पर सजाना है

कहीं मेहंदी का बूटा और कहीं पर नीम उगाना है

मिरे अल्लह समझ में आ गया मेरे

अभी कुछ और दिन जीना है मुझ को

अभी दुनिया को है मेरी ज़रूरत

रफ़ीआ शबनम आबिदी
About the poet

रफ़ीआ शबनम आबिदी

उपनाम : 'रफ़िया शबनम आबिदी' मूल नाम : रफ़ीआ शबनम आबिदी जन्म : 07 Dec 1943 LCCN : n84031618

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी