मई का आग लगाता हुआ महीना था

रफ़ीआ शबनम आबिदीरफ़ीआ शबनम आबिदी7 Dec 1943

1 min read · 12.4K reads

मई का आग लगाता हुआ महीना था

घटा ने मुझ से मिरा आफ़्ताब छीना था

बजा कि तुझ सा रफ़ूगर न मिल सका लेकिन

ये तार तार वजूद एक दिन तो सीना था

उसे ये ज़िद थी कि हर साँस उस की ख़ातिर हो

मगर मुझे तो ज़माने के साथ जीना था

ये हम ही थे जो बचा लाए अपनी जाँ दे कर

हवा की ज़द पे तिरी याद का सफ़ीना था

नदी ख़जिल थी कि भीगी हुई थी पानी में

मगर पहाड़ के माथे पे क्यूँ पसीना था

तुम उन सुलगते हुए आँसुओं का ग़म न करो

हमें तो रोज़ ही ये ज़हर हँस के पीना था

तमाम-उम्र किसी का न बन सका 'शबनम'

वो जिस को बात बनाने का भी क़रीना था

रफ़ीआ शबनम आबिदी
About the poet

रफ़ीआ शबनम आबिदी

उपनाम : 'रफ़िया शबनम आबिदी' मूल नाम : रफ़ीआ शबनम आबिदी जन्म : 07 Dec 1943 LCCN : n84031618

View profile & all 38 Poems / Stories

More from रफ़ीआ शबनम आबिदी

  1. भूल जाते हैं तक़द्दुस के हसीं पल कितने

    भूल जाते हैं तक़द्दुस के हसीं पल कितनेलोग जज़्बात में हो जाते हैं पागल कितने

    12.4K reads
  2. ख़ुद-फ़रेबी है दग़ा-बाज़ी है अय्यारी है

    ख़ुद-फ़रेबी है दग़ा-बाज़ी है अय्यारी हैआज के दौर में जीना भी अदाकारी है

    12.4K reads
  3. एक इक कर के सभी लोग बिछड़ जाते हैं

    एक इक कर के सभी लोग बिछड़ जाते हैंदिल के जंगल यूँही बस्ते हैं उजड़ जाते हैं

    12.4K reads
  4. ना-रसाई का चलो जश्न मनाएँ हम लोग

    ना-रसाई का चलो जश्न मनाएँ हम लोगशायद इस तरह से कुछ खोएँ तो पाएँ हम लोग

    12.4K reads
  5. अब्र छाया था फ़ज़ाओं में तिरी बातों का

    अब्र छाया था फ़ज़ाओं में तिरी बातों काकितना दिलकश था वो मंज़र भरी बरसातों का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीनाकसूंघ तो लेती है सबकुछसही और सटीक— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे