दाग़ - नज़्म

राबिया सुलताना नाशादराबिया सुलताना नाशाद

1 min read · 12.4K reads

फ़साना-ए-ग़म-ए-दिल अब नहीं सुने जाते

शब-ए-फ़िराक़ में तारे नहीं गिने जाते

दिल-ओ-जिगर में है इक दर्द कहकशाँ की तरह

ग़लत जगह कभी अफ़्शाँ नहीं चुने जाते

लगी है चोट मुसलसल कुछ इस तरह दिल में

कि हम से दाग़-ए-जिगर भी नहीं गिने जाते

असर हो जिस का वही शे'र शे'र है 'नाशाद'

हर एक शे'र पे सर भी नहीं धुने जाते

राबिया सुलताना नाशाद
About the poet

राबिया सुलताना नाशाद

उपनाम : 'सुलताना नाशाद' जन्म : आरा, बिहार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like