वो ज़ेब-ए-शबिस्ताँ हुआ चाहता है

क़ुर्बान अली सालिक बेगक़ुर्बान अली सालिक बेग

1 min read · 12.4K reads

वो ज़ेब-ए-शबिस्ताँ हुआ चाहता है

ये मजमा' परेशाँ हुआ चाहता है

बुरी हो गई शोहरत-ए-कू-ए-जानाँ

कोई ख़ाना-वीराँ हुआ चाहता है

तिरे ग़म ने सब काम आसाँ किए हैं

कि मरना भी आसाँ हुआ चाहता है

चले आते हैं सैर करते हुए वो

गुलिस्ताँ गुलिस्ताँ हुआ चाहता है

न देखा करो तुम कि अब आइना भी

मिरी चश्म-ए-हैराँ हुआ चाहता है

निकाला है ये रंग 'हाली' ने 'सालिक'

कि हर शे'र दीवाँ हुआ चाहता है

क़ुर्बान अली सालिक बेग
About the poet

क़ुर्बान अली सालिक बेग

उपनाम : 'सालिक' मूल नाम : मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना सालिक, मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग (1824-1880) हैदराबाद में पैदाइश मगर दिल्ली में पले बढ़े। पहले ‘मोमिन’ और फिर मिर्ज़ा ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। उनके कलाम में अपने उस्ताद की झलकियाँ, बुलंद ख़…

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी