नालाँ नहीं कुछ तिरे सितम पर
ऐसी ही बनी है अपने दम पर
हर दाग़ पर एक ज़ख़्म आया
क़ातिल का ये सिक्का है दिरम पर
लो अहल-ए-जहाँ नवेद-ए-फ़रहत
माइल है दिल अपना अख़्ज़-ए-ग़म पर
कैसी ही सदा मुहीब आ जाए
नाले का गुमाँ करें वो हम पर
'सालिक' से लिया है तुम ने दिल मुफ़्त
याँ और भी बेचते हैं कम पर








