मुज़्तरिब हूँ अब ये जी की बात है

क़ुर्बान अली सालिक बेगक़ुर्बान अली सालिक बेग

1 min read · 12.4K reads

मुज़्तरिब हूँ अब ये जी की बात है

अफ़्व कीजे बे-ख़ुदी की बात है

सैकड़ों उश्शाक़ के तोड़े हैं दिल

क्या तुम्हारी नाज़ुकी की बात है

क्या अजब पूछे न कोई हश्र में

एक ये भी बे-कसी की बात है

जिस फ़ुग़ाँ से माँगते थे सब पनाह

अब वो इक बे-ताक़ती की बात है

मुद्दतें गुज़रीं विसाल-ए-यार को

मेरी नज़रों में अभी की बात है

कहते हैं अंजाम उस का मौत है

जिस क़दर ग़म हो ख़ुशी की बात है

इज़्तिराब-ए-शौक़ में कहनी पड़ी

जो तिरी आज़ुर्दगी की बात है

ऐ दिल उम्मीद इस से है तासीर की

ये फ़ुग़ाँ है या वली की बात है

फिरते हैं अहद-ए-वफ़ा से हम कोई

ये भी तुम से आदमी की बात है

सच कहा है दिल को है इक दिल से राह

उन के लब पर मेरे जी की बात है

ग़ैर से कुछ कह के मुझ से कहते हैं

तुम को क्या मतलब किसी की बात है

वा'दा क्यूँ करते हो कह दोगे अभी

याद किस को है कभी की बात है

मुझ पे वो हंगामा गुज़रा है कि लोग

कल कहेंगे आज ही की बात है

दहर में 'सालिक' ये फैला है निफ़ाक़

दोस्ती भी दुश्मनी की बात है

क़ुर्बान अली सालिक बेग
About the poet

क़ुर्बान अली सालिक बेग

उपनाम : 'सालिक' मूल नाम : मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना सालिक, मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग (1824-1880) हैदराबाद में पैदाइश मगर दिल्ली में पले बढ़े। पहले ‘मोमिन’ और फिर मिर्ज़ा ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। उनके कलाम में अपने उस्ताद की झलकियाँ, बुलंद ख़…

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like