कुछ मुझे कह के न कहवाइए आप

क़ुर्बान अली सालिक बेगक़ुर्बान अली सालिक बेग

1 min read · 12.4K reads

कुछ मुझे कह के न कहवाइए आप

बस ज़बाँ मेरी न खुलवाइए आप

दोश पर और न भारी हो जाए

मेरे सर की न क़सम खाइए आप

बज़्म-ए-नाज़ उस की है ऐ हज़रत-ए-दिल

पाँव अपने भी न फैलाइए आप

ग़ैर के शिकवे न पूछो शब-ए-वस्ल

पिछले मुर्दे न उखड़वाइए आप

लोग जानेंगे तुम्हारा आशिक़

मैं अगर आऊँ तो शरमाइए आप

कुछ पता मेरा बता दीजिएगा

कुछ ख़बर मेरी अगर पाइए आप

साथ मेरे न कोई चीख़ उठे

मुझ को महफ़िल से न उठवाइए आप

जाते जाते कहीं अग़्यार के घर

काश रस्ते ही में मिल जाइए आप

एक दम उस को भुला कर 'सालिक'

जी किसी तरह तो बहलाइए आप

क़ुर्बान अली सालिक बेग
About the poet

क़ुर्बान अली सालिक बेग

उपनाम : 'सालिक' मूल नाम : मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना सालिक, मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग (1824-1880) हैदराबाद में पैदाइश मगर दिल्ली में पले बढ़े। पहले ‘मोमिन’ और फिर मिर्ज़ा ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। उनके कलाम में अपने उस्ताद की झलकियाँ, बुलंद ख़…

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like