आँ से ज़ालिम का इम्तिहाँ और मैं
ये सितम तेरे आसमाँ और मैं
कभी कहता हूँ अब वो आते हैं
कभी कहता हूँ वो कहाँ और मैं
बे-क़रारी दिला रही है याद
हाए वो तेरी शोख़ियाँ और मैं
नहीं सुनता कोई किसी की जहाँ
ग़म-ए-हिज्राँ की दास्ताँ और मैं
आख़िर आ ही गई फ़ुग़ाँ लब पर
ज़ब्त-ए-राज़-ए-ग़म-ए-निहाँ और मैं
चर्ख़ भूला हुआ है क्या गर्दिश
यार के घर में मेहमाँ और मैं
कुछ कहे जाओ कुछ सुने जाओ
तुम से दो-चार बद-गुमाँ और मैं
वो गली और रात-भर फिरना
दूर-बाश-ए-निगह याँ और मैं
फ़िक्र-ए-दुश्वारी-ए-मतालिब में
एक बेचारा राज़दाँ और मैं
आइने वर्ना देख लीजिएगा
हर जगह आप का बयाँ और मैं
पूछ 'सालिक' न मेरा घर मुझ से
रात-दिन है दर-ए-बुताँ और मैं








