खुला है झूठ का बाज़ार आओ सच बोलें - क़तील

katil shifaiक़तील शिफ़ाई24 Dec 1919 – 11 Jul 2001

4 min read · 12.4K reads

खुला है झूठ का बाज़ार आओ सच बोलें
न हो बला से ख़रीदार आओ सच बोलें

सुकूत[1] छाया है इंसानियत की क़द्रों पर
यही है मौक़ा-ए-इज़हार आओ सच बोलें

हमें गवाह बनाया है वक़्त ने अपना
ब-नाम-ए-अज़मत[2]-ए-किरदार आओ सच बोलें

सुना है वक़्त का हाकिम[3] बड़ा ही मुंसिफ़[4] है
पुकार कर सर-ए-दरबार आओ सच बोलें

तमाम शहर में क्या एक भी नहीं मंसूर
कहेंगे क्या रसन-ओ-दार[5] आओ सच बोलें

बजा[6] के ख़ू-ए-वफ़ा[7] एक भी हसीं में नहीं
कहाँ के हम भी वफ़ा-दार आओ सच बोलें

जो वस्फ़[8] हम में नहीं क्यूँ करें किसी में तलाश
अगर ज़मीर है बेदार आओ सच बोलें

छुपाए से कहीं छुपते हैं दाग़ चेहरे के
नज़र है आईना बरदार[9] आओ सच बोलें

क़तील जिन पे सदा पत्थरों को प्यार आया
किधर गए वो गुनह-गार आओ सच बोलें
katil shifai
About the poet

katil shifai क़तील शिफ़ाई

मुहम्मद औरंगज़ेब या क़तील शिफ़ाई (उर्दू : قتلیل شِفائ ) (24 दिसंबर 1919 - 11 जुलाई 2001) एक पाकिस्तानी उर्दू भाषा के कवि थे। 11 जुलाई 2001 को पाकिस्तान के लाहौर में कतेल शिफाई की मृत्यु हो गई। कविता के 20 से अधिक संग्रह और पाकिस्तानी और भारतीय फिल्मों के लिए…

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानाप्रेम के आस-पासप्रेम एकनिष्ठ होता हैपीड़ाएँ बहुवचन।— अमर दलपुरागंगा का किनारा - नज़्मख़ामोश फ़ज़ाओं का वो पुर-कैफ़ नज़ारावो नूर-ए-सहर और वो गंगा का किनारा— सयय्द महमूद हसन क़ैसर अमरोहीशायद कि बहार आई - नज़्मआह-ए-दिल-ए-मुज़्तर की तासीर नज़र आईक्या ख़्वाब-ए-मोहब्बत की ता'बीर नज़र आई— सयय्द महमूद हसन क़ैसर अमरोहीज़ेहरा ने बहुत दिन से कुछ भी नहीं लिक्खा है - नज़्म'ज़ेहरा' ने बहुत दिन से कुछ भी नहीं लिक्खा हैहालाँकि दर-ईं-अस्ना क्या कुछ नहीं देखा है— ज़ेहरा निगाह