लज्ज़त-ए-दर्द-जिगर याद आई - क़मर मुरादाबादी

क़मर मुरादाबादीक़मर मुरादाबादी

3 min read · 12.4K reads

लज्ज़त-ए-दर्द-जिगर याद आई
फिर तेरी पहली नज़र याद आई

दर्द ने जब कोई करवट बदली
जिंदगी बार-ए-दिगर याद आई

पड़ गई जब तेरे दामन पर नज़र
अज़मत-ए-दीद-ए-तर याद आई

अपना खोया हुआ दिल याद आया
उन की मख़्मूर नज़र याद आई

दैर ओ काबा से जो हो कर गुज़रे
दोस्त की राह-गुज़र याद आई

देख कर उस रूख-ए-जे़बा पे नकाब
अपनी गुस्ताख नज़र याद आई

जब भी तामीर-ए-नशेमन की ‘कमर’
यूरिश-ए-बर्क-ओ शरर याद आई
क़मर मुरादाबादी
About the poet

क़मर मुरादाबादी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from क़मर मुरादाबादी

  1. बे-नकाब उन की जफाओं को किया है मैं ने - क़मर मुरादाबादी

    बे-नकाब उन की जफाओं को किया है मैं नेवक्त के हाथ में आईना दिया है मैं ने

    12.4K reads
  2. मंज़िलों के निशाँ नहीं मिलते - क़मर मुरादाबादी

    मंज़िलों के निशाँ नहीं मिलतेतुम अगर नागहाँ नहीं मिलते

    12.4K reads
  3. मोहब्बत का जहाँ है और मैं हूँ - क़मर मुरादाबादी

    मोहब्बत का जहाँ है और मैं हूँमेरा दारूल-अमाँ है और मैं हूँ

    12.4K reads
  4. नज़र है जलवा-ए-जानाँ है देखिए क्या हो - क़मर मुरादाबादी

    नज़र है जलवा-ए-जानाँ है देखिए क्या होशिकस्त-ए-इश्क का इम्कान है देखिए क्या हो

    12.4K reads
  5. नग़मों की जगह दिल से अब आह निकलती है - क़मर मुरादाबादी

    नग़मों की जगह दिल से अब आह निकलती है,जब साज़ बदलता है, आवाज़ बदलती है ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like