नग़मों की जगह दिल से अब आह निकलती है - क़मर मुरादाबादी

क़मर मुरादाबादीक़मर मुरादाबादी

4 min read · 12.4K reads

नग़मों की जगह दिल से अब आह निकलती है,
जब साज़ बदलता है, आवाज़ बदलती है ।

है मेरी मोहब्बत का उन पर भी असर शायद,
बेवजह ख़ामोशी से, इक बात निकलती है ।

ये दिल तो मेरा दिल है, ख़ामोश रहे क्यूँकर,
पत्थर को अगर तोड़ो, आवाज़ निकलती है ।

मैंने तेरी नज़रो को यूँ शौक से देखा है,
इनसे मेरे ख़्वाबों की ताबीर[1] निकलती है ।

है ज़ीस्त[2] की राहो में इक मोड़ मोहब्बत भी,
होश आता है इंसा को जब राह बदलती है ।

अब किससे यहाँ कीजे, उम्मीद वफ़ाओं की,
जब वक़्त बदलता है हर चीज़ बदलती है ।

फ़ितरत[3] के तकाज़ो पर कहता हूँ क़मर गज़लें,
कैफ़ियते-दिल[4] मेरी अशआर में ढलती है ।

क़मर मुरादाबादी
About the poet

क़मर मुरादाबादी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from क़मर मुरादाबादी

  1. बे-नकाब उन की जफाओं को किया है मैं ने - क़मर मुरादाबादी

    बे-नकाब उन की जफाओं को किया है मैं नेवक्त के हाथ में आईना दिया है मैं ने

    12.4K reads
  2. लज्ज़त-ए-दर्द-जिगर याद आई - क़मर मुरादाबादी

    लज्ज़त-ए-दर्द-जिगर याद आईफिर तेरी पहली नज़र याद आई

    12.4K reads
  3. मंज़िलों के निशाँ नहीं मिलते - क़मर मुरादाबादी

    मंज़िलों के निशाँ नहीं मिलतेतुम अगर नागहाँ नहीं मिलते

    12.4K reads
  4. मोहब्बत का जहाँ है और मैं हूँ - क़मर मुरादाबादी

    मोहब्बत का जहाँ है और मैं हूँमेरा दारूल-अमाँ है और मैं हूँ

    12.4K reads
  5. नज़र है जलवा-ए-जानाँ है देखिए क्या हो - क़मर मुरादाबादी

    नज़र है जलवा-ए-जानाँ है देखिए क्या होशिकस्त-ए-इश्क का इम्कान है देखिए क्या हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like