नज़र है जलवा-ए-जानाँ है देखिए क्या हो - क़मर मुरादाबादी

क़मर मुरादाबादीक़मर मुरादाबादी

3 min read · 12.4K reads

नज़र है जलवा-ए-जानाँ है देखिए क्या हो
शिकस्त-ए-इश्क का इम्कान है देखिए क्या हो

अभी बहार-ए-गुज़िश्ता का गम मिटा भी नहीं
फिर एहतमाम बहाराँ है देखिए क्या हो

कदम उठे भी नहीं बज्म-ए-नाज की जानिब
खयाल अभी से परेशाँ है देखिए क्या हो

किसी की राह में काँटे किसी की राह में फूल
हमारी राह में तूफाँ है देखिए क्या हो

खिरद का जोर है आराइश-ए-गुलिस्ताँ पर
जुनूँ हरीफ-ए-बहाराँ है देखिए क्या हो

जिस एक शाख पे बुनियाद है नशेमन की
वो एक शाख भी लर्जां है देखिए क्या हो

है आज बज्म में फिर इज़्न-ए-आम साकी का
‘कमर’ हनोज मुसलमाँ है देखिए क्या हो
क़मर मुरादाबादी
About the poet

क़मर मुरादाबादी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from क़मर मुरादाबादी

  1. बे-नकाब उन की जफाओं को किया है मैं ने - क़मर मुरादाबादी

    बे-नकाब उन की जफाओं को किया है मैं नेवक्त के हाथ में आईना दिया है मैं ने

    12.4K reads
  2. लज्ज़त-ए-दर्द-जिगर याद आई - क़मर मुरादाबादी

    लज्ज़त-ए-दर्द-जिगर याद आईफिर तेरी पहली नज़र याद आई

    12.4K reads
  3. मंज़िलों के निशाँ नहीं मिलते - क़मर मुरादाबादी

    मंज़िलों के निशाँ नहीं मिलतेतुम अगर नागहाँ नहीं मिलते

    12.4K reads
  4. मोहब्बत का जहाँ है और मैं हूँ - क़मर मुरादाबादी

    मोहब्बत का जहाँ है और मैं हूँमेरा दारूल-अमाँ है और मैं हूँ

    12.4K reads
  5. नग़मों की जगह दिल से अब आह निकलती है - क़मर मुरादाबादी

    नग़मों की जगह दिल से अब आह निकलती है,जब साज़ बदलता है, आवाज़ बदलती है ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like