वाह क्या धूम से आशिक़ का जनाज़ा निकला

क़मर हिलालीक़मर हिलाली

1 min read · 12.4K reads

वाह क्या धूम से आशिक़ का जनाज़ा निकला

सब को धोका हुआ समझे कि ये दूल्हा निकला

ग़ैर समझे थे जिसे अपना शनासा निकला

ग़ौर करने से वो मेहमान हमारा निकला

यार-ओ-अग़्यार ने मय्यत को दिया था कांधा

तेरे आशिक़ का अजब शान से लाशा निकला

यूँ तो लाखों हैं तिरे चाहने वाले ख़्वाजा

जाँ-निसारों में तिरे मैं ही अकेला निकला

साक़िया मस्त हुआ आया जो मज्लिस में तिरी

इक तिरा मैं ही नहीं वालह-ओ-शैदा निकला

रुख़-ए-अनवर से हटा जब कि नक़ाब-ए-गेसू

कोई मुज़्तर कोई मजनूँ कोई कुश्ता निकला

हुआ घायल तिरी नज़रों का पड़ी जिस पे नज़र

तिरी महफ़िल से 'क़मर' भी तो तड़पता निकला

क़मर हिलाली
About the poet

क़मर हिलाली

मूल नाम : मोहम्मद क़मरुद्दीन क़मर हिलाली शाह चिश्ती निज़ामी

View profile & all 14 Poems / Stories