क्यों ख़ुश है उस का ख़त जो तिरे नाम आ गया

क़द्र ओरैज़ीक़द्र ओरैज़ी

1 min read · 12.4K reads

क्यों ख़ुश है उस का ख़त जो तिरे नाम आ गया

क्या आसमान से कोई पैग़ाम आ गया

तकलीफ़ दूर हो गई आराम आ गया

मरना तड़प तड़प के मिरा काम आ गया

होने दो जितनी लग़्ज़िश-ए-मस्ताना हो सके

आने दो ठोकरों में अगर जाम आ गया

दुनिया में आने वाले की तक़्सीर कुछ नहीं

दुनिया से जाने वाले पे इल्ज़ाम आ गया

जाते हैं वज़’-दार कहीं छोड़ कर क़फ़स

आने दो गर बहार का पैग़ाम आ गया

तू भी तो ऐ मुसाफ़िर-ए-हस्ती क़याम कर

मंज़िल पे आफ़्ताब सर-ए-शाम आ गया

सब कुछ तसव्वुरात में आता है अब नज़र

ऐ 'क़द्र' अपना ज़ौक़-ए-नज़र काम आ गया

क़द्र ओरैज़ी
About the poet

क़द्र ओरैज़ी

मूल नाम : अबू ज़ाहिद सय्यद यहया हुसैनी

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like