हैरतों के सिलसिले सोज़-ए-निहाँ तक आ गए - क़ाबिल अजमेरी

Kabil Ajmeriक़ाबिल अजमेरी27 Aug 1931 – 3 Oct 1962

3 min read · 12.4K reads

हैरतों के सिलसिले सोज़-ए-निहाँ तक आ गए
हम नज़र तक चाहते थे तुम तो जाँ तक आ गए

ना-मुरादी अपनी किस्मत गुमरही अपना नसीब
कारवाँ की खैर हो हम कारवाँ तक आ गए

उन की पलकों पर सितारे अपने होंटों पे हँसी
किस्सा-ए-गम कहते कहते हम कहाँ तक आ गए

रफ्ता-रफ्ता रंग लाया जज्बा-ए-खामोश-ए-इश्क
वो तगाफुल करते करते इम्तिहाँ तक आ गए

खुद तुम्हें चाक-ए-गिरेबाँ का शुऊर आ जाएगा
तुम वहाँ तक आ तो जाओ हम जहाँ तक आ गए

आज ‘काबिल’ मय-कदे में इंकिलाब आने को है
अहल-ए-दिल अंदेशा-ए-सूद-ओ-जियाँ तक आ गए
Kabil Ajmeri
About the poet

Kabil Ajmeri क़ाबिल अजमेरी

काबिल अजमेरी वासा एक पाकिस्तानी उर्दू कवि थे। Kaabil Ajmeri Wasa was a Pakistani Urdu Poet.

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Kabil Ajmeri

  1. तुम्हें जो मेरे गम-ए-दिल से आगाही हो जाए - क़ाबिल अजमेरी

    तुम्हें जो मेरे गम-ए-दिल से आगाही हो जाएजिगर में फूल खिलें आँख शबनमी हो जा

    12.4K reads
  2. दिल-ए-दीवाना अर्ज़-ए-हाल पर माइल तो क्या होगा - क़ाबिल अजमेरी

    दिल-ए-दीवाना अर्ज़-ए-हाल पर माइल तो क्या होगामगर वो पूछे बैठे खुद ही हाल-ए-दिल क्या होगा

    12.4K reads
  3. होटों पे हँसी आँख में तारों की लड़ी है - क़ाबिल अजमेरी

    होटों पे हँसी आँख में तारों की लड़ी हैवहशत बड़े दिलचस्प दो-राहे पे खड़ी है

    12.4K reads
  4. सुराही का भरम खुलता न मेरी तिश्नगी होती - क़ाबिल अजमेरी

    सुराही का भरम खुलता न मेरी तिश्नगी होतीजरा तुम ने निगाह-ए-नाज़ को तकलीफ दी होती

    12.3K reads
  5. तलब की आग किसी शोला-रू से रौशन है - क़ाबिल अजमेरी

    तलब की आग किसी शोला-रू से रौशन हैखयाल हो के नज़र आरजू से रौशन है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like