दिल-ए-दीवाना अर्ज़-ए-हाल पर माइल तो क्या होगा - क़ाबिल अजमेरी

Kabil Ajmeriक़ाबिल अजमेरी27 Aug 1931 – 3 Oct 1962

3 min read · 12.4K reads

दिल-ए-दीवाना अर्ज़-ए-हाल पर माइल तो क्या होगा
मगर वो पूछे बैठे खुद ही हाल-ए-दिल क्या होगा

हमारा क्या हमें तो डूबना है डूब जाएँगे
मगर तूफान जा पहुँचा लब-ए-साहिल तो क्या होगा

शराब-ए-नाब ही से होश उड़ जाते है इन्सां के
तेरा कैफ-ए-नजर भी हो गया शामिल तो क्या होगा

खिरद की रह-बरी ने तो हमें ये दिन दिखाए है
जुनूँ हो जाएगा जब रह-बर-ए-मंजिल तो क्या होगा

कोई पूछे तो साहिल पर भरोसा करने वालों से
अगर तूफाँ की ज़द में आ गया साहिल तो क्या होगा

खुद उस की जिंदगी अब उस से बरहम होती जाती है
उन्हें होगा भी पास-ए-खातिर-ए-‘काबिल’ तो क्या होगा
Kabil Ajmeri
About the poet

Kabil Ajmeri क़ाबिल अजमेरी

काबिल अजमेरी वासा एक पाकिस्तानी उर्दू कवि थे। Kaabil Ajmeri Wasa was a Pakistani Urdu Poet.

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Kabil Ajmeri

  1. तुम्हें जो मेरे गम-ए-दिल से आगाही हो जाए - क़ाबिल अजमेरी

    तुम्हें जो मेरे गम-ए-दिल से आगाही हो जाएजिगर में फूल खिलें आँख शबनमी हो जा

    12.4K reads
  2. हैरतों के सिलसिले सोज़-ए-निहाँ तक आ गए - क़ाबिल अजमेरी

    हैरतों के सिलसिले सोज़-ए-निहाँ तक आ गएहम नज़र तक चाहते थे तुम तो जाँ तक आ गए

    12.3K reads
  3. होटों पे हँसी आँख में तारों की लड़ी है - क़ाबिल अजमेरी

    होटों पे हँसी आँख में तारों की लड़ी हैवहशत बड़े दिलचस्प दो-राहे पे खड़ी है

    12.4K reads
  4. सुराही का भरम खुलता न मेरी तिश्नगी होती - क़ाबिल अजमेरी

    सुराही का भरम खुलता न मेरी तिश्नगी होतीजरा तुम ने निगाह-ए-नाज़ को तकलीफ दी होती

    12.3K reads
  5. तलब की आग किसी शोला-रू से रौशन है - क़ाबिल अजमेरी

    तलब की आग किसी शोला-रू से रौशन हैखयाल हो के नज़र आरजू से रौशन है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like