होटों पे हँसी आँख में तारों की लड़ी है - क़ाबिल अजमेरी

Kabil Ajmeriक़ाबिल अजमेरी27 Aug 1931 – 3 Oct 1962

3 min read · 12.4K reads

होटों पे हँसी आँख में तारों की लड़ी है
वहशत बड़े दिलचस्प दो-राहे पे खड़ी है

दिल रस्म-ओ-रह-ए-शौक से मानूस तो हो ले
तकमील-ए-तमन्ना के लिए उम्र पड़ी है

चाहा भी अगर हम ने तेरी बज्म से उठना
महसूस हुआ पाँव में जंजीर पड़ी है

आवारा ओ रूसवा ही सही हम मंजिल-ए-शब में
इक सुब्ह-ए-बहाराँ से मगर आँख लड़ी है

क्या नक्श अभी देखिए होते हैं नुमायाँ
हालात के चेहरे से जरा गर्द झड़ी है

कुछ देर किसी जुल्फ के साए में ठहर जाएँ
‘काबिल’ गम-ए-दौराँ की अभी धूप कड़ी है
Kabil Ajmeri
About the poet

Kabil Ajmeri क़ाबिल अजमेरी

काबिल अजमेरी वासा एक पाकिस्तानी उर्दू कवि थे। Kaabil Ajmeri Wasa was a Pakistani Urdu Poet.

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Kabil Ajmeri

  1. तुम्हें जो मेरे गम-ए-दिल से आगाही हो जाए - क़ाबिल अजमेरी

    तुम्हें जो मेरे गम-ए-दिल से आगाही हो जाएजिगर में फूल खिलें आँख शबनमी हो जा

    12.4K reads
  2. दिल-ए-दीवाना अर्ज़-ए-हाल पर माइल तो क्या होगा - क़ाबिल अजमेरी

    दिल-ए-दीवाना अर्ज़-ए-हाल पर माइल तो क्या होगामगर वो पूछे बैठे खुद ही हाल-ए-दिल क्या होगा

    12.4K reads
  3. हैरतों के सिलसिले सोज़-ए-निहाँ तक आ गए - क़ाबिल अजमेरी

    हैरतों के सिलसिले सोज़-ए-निहाँ तक आ गएहम नज़र तक चाहते थे तुम तो जाँ तक आ गए

    12.4K reads
  4. सुराही का भरम खुलता न मेरी तिश्नगी होती - क़ाबिल अजमेरी

    सुराही का भरम खुलता न मेरी तिश्नगी होतीजरा तुम ने निगाह-ए-नाज़ को तकलीफ दी होती

    12.3K reads
  5. तलब की आग किसी शोला-रू से रौशन है - क़ाबिल अजमेरी

    तलब की आग किसी शोला-रू से रौशन हैखयाल हो के नज़र आरजू से रौशन है

    12.4K reads