खड़िया - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

चाँद ने
अपना कोई
घर नहीं बनाया
दीवारों से बाहर
रहने के लिए।

सूरज
मकानों से
बाहर रहता है
दीवारों को
तपाने और पिघलाने के लिए
प्रकृति में सृष्टि के लिए।
चाँद
वृक्षों की पात हथेली की मुट्ठी में
अपनी रोशनी को
बनाकर रखता है सितारा

चाँद
घरों के बाहर
अपनी रोशनी से
आवाज़ देता है कि
अँधेरे में
मेरी उजली चमक को देखो
लगता है
मैंने
श्यामपट्ट
खड़िया से लिखी है
ईश्वर की उजली सृष्टि
सूर्य के अस्त होने पर
अंधेरों के खिलाफ़।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like