आग में नहीं
भूख में होती है रोशनी
आशाएँ
कभी राख नहीं होती
बालसुलभ रहती है
हिम्मत, ताउम्र
जरूरत
अविष्कार की जननी नहीं, पिता है
लौ लगे जीवन ही
अँधेरे का रोशनदान बन पाएंगे।

परत-दर-परतउघारता हूँ अंतस
कपाल के मूल में धंसी आँखों सेझांकता उनका जीवन दर्शन
दो शामनाश्ते की प्लेट की जबरन अनदेखी के बाद भी
कनपटी परचिपके बालों से टपकता ठंडा पानी
बाबा को घर पहुंचाते वक़्तमैं जान जाता हूँ कि