बंगाली बाबा (2) - पुष्पेन्द्र फाल्गुन

पुष्पेन्द्र फाल्गुनपुष्पेन्द्र फाल्गुन13 Sept 1974

4 min read · 12.4K reads


दो शाम
नाश्ते की प्लेट की जबरन अनदेखी के बाद भी
जब पिताजी को नहीं मिली गंगा
तो उन्होंने मुझे बंगाली बाबा को बुला आने का निर्देश दिया था
दरवाजे पर बाबा को जूते उतारते देख
पिताजी उछल पड़े थे गंगा से मिलने की कल्पना कर
कब से गायब है गैया मतलब गंगा..
बाबा के सवाल का जवाब, पिताजी अपने उच्छ्वास से देते हैं

फिर अम्मा
बाबा के आदेश पर घर भर में दिखाई देने लगीं
आधी पालथी और घुटने पर टिकाये अपने लरजते शरीर को
बाबा फूंकते हैं पीढ़े पर

अक्षत, कनेल के फूल, काजल की डिब्बी
सेंदुर, हरदी, चन्दन और रोली की चौखानी डिब्बी
दो कपूरी और एक बँगला पान का पत्ता
काला तिल और छोटे पात्र में गंगाजल
एक कुश शाखा और शुद्ध गाय के घी में बूड़ी बाती का दीप
सजता जाता है पीढ़े पर
बाबा की तर्जनी से तय स्थिति में
पुष्पेन्द्र फाल्गुन
About the poet

पुष्पेन्द्र फाल्गुन

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like