पथ अज्ञात - पुरुषार्थवती देवी

पुरुषार्थवती देवीपुरुषार्थवती देवी

2 min read · 12.4K reads


उठो, उठो साहस से वीरो, मत मन में भय खाओ।
वीर वेष से सज्जित होकर, रण-प्रांगण में जाओ॥
प्रलयंकर संगीत समर की स्वर-लहरी में गाओ।
करधृत शुचि करवाल, अलंकृत होकर, फाग मचाओ॥
शौर्य-तेज से अपने जग में, विजय-ध्वजा फहराओ।
दुर्बल-दिल में साहस भर दो ताण्डव नृत्य नचाओ॥
सुप्त विश्व को जागृत कर शुचि वीर सँदेश सुनाओ।
पुरुषार्थवती देवी
About the poet

पुरुषार्थवती देवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from पुरुषार्थवती देवी

  1. निर्झर - पुरुषार्थवती देवी

    सदा दृग-जल से रोता विश्व, हृदय तुम देते अपना चीर।कहाँ पाओगे प्रेम-अनन्त, बहाकर अपना मानस-नीर॥

    12.4K reads
  2. मीठा जल बरसानेवाले - पुरुषार्थवती देवी

    नील वर्ण की चादर डाले घुमड़-घुमड़कर आनेवाले।नगर, गाँव, गिरि-गह्वर, कानन निज सन्देश सुनानेवाले॥

    12.4K reads
  3. पतझड़ - पुरुषार्थवती देवी

    इन पंखों में तड़प उठा है यह मेरा मृदुहासखिलकर भी इसमें पाया है भीना-भीना हास॥

    12.4K reads
  4. सरिता के प्रति - पुरुषार्थवती देवी

    सजनि! कहाँ से बही आ रहीं, चलीं किधर, किस ओर।किसके लिये मची है हिय में, यह व्याकुलता घोर॥

    12.4K reads
  5. दलित कलिका - पुरुषार्थवती देवी

    मुझे देखकर खड़े हँस रहे, विकसित सुन्दर फूल।करते हो परिहास हास, तरु शाखाओं पर झूल॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like