देशभक्ति का राग - पुरुषार्थवती देवी

पुरुषार्थवती देवीपुरुषार्थवती देवी

2 min read · 12.4K reads


छेड़ दो एक बार फिर तान।
सुन्दर, सुखद, सरस, शुचि, सुमुधुर देश-भक्ति की तान॥
निर्जीवी जीवित हों जिससे, निर्बल हांे बलवान॥
ऊँच-नींच का भेद मिटाकर होवें सकल समान।
ग्रन्थित होकर एक सूत्र में, समझें निज कल्याण॥
यही चाह हो, यही ध्येय हो, मातृ-भूमि-सम्मान।
देश-वेदि पर कर दो मिलकर, तन मन अर्पण प्राण॥
कष्ट-क्लेश का भारत के हो जाने पर अवसान।
तभी होगा भारत-उत्थान॥
पुरुषार्थवती देवी
About the poet

पुरुषार्थवती देवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from पुरुषार्थवती देवी

  1. निर्झर - पुरुषार्थवती देवी

    सदा दृग-जल से रोता विश्व, हृदय तुम देते अपना चीर।कहाँ पाओगे प्रेम-अनन्त, बहाकर अपना मानस-नीर॥

    12.4K reads
  2. मीठा जल बरसानेवाले - पुरुषार्थवती देवी

    नील वर्ण की चादर डाले घुमड़-घुमड़कर आनेवाले।नगर, गाँव, गिरि-गह्वर, कानन निज सन्देश सुनानेवाले॥

    12.4K reads
  3. पतझड़ - पुरुषार्थवती देवी

    इन पंखों में तड़प उठा है यह मेरा मृदुहासखिलकर भी इसमें पाया है भीना-भीना हास॥

    12.4K reads
  4. सरिता के प्रति - पुरुषार्थवती देवी

    सजनि! कहाँ से बही आ रहीं, चलीं किधर, किस ओर।किसके लिये मची है हिय में, यह व्याकुलता घोर॥

    12.4K reads
  5. दलित कलिका - पुरुषार्थवती देवी

    मुझे देखकर खड़े हँस रहे, विकसित सुन्दर फूल।करते हो परिहास हास, तरु शाखाओं पर झूल॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like