तुम्हें अधिकार नहीं - पूजा कनुप्रिया

पूजा कनुप्रियापूजा कनुप्रिया21 Sept 1986

4 min read · 12.4K reads

माना
कि कठिन है समय
अच्छी नहीं परिस्थितियाँ
ठीक नहीं है कुछ भी
बिखर रही हैं आशाएँ
सिमट नहीं रहा भावों का बिखरना
जुड़ नहीं पा रही कड़ियाँ सभी
मूक हैं हल
अन्तस तक टूट रहा सब
छूट रहा सब्र
नहीं मिलता तिनका
उबर आने के लिए

माना
प्रयास मंद हुए हैं
परन्तु प्रयास जारी तो है
क्यूँ न अन्तिम श्वास हो
पर क्यूँ न बाक़ी आस हो

माना
कि कठिन है समय
लेकिन
इन सब के बीच
साथी नहीं छूटा
वो अब भी है न
छाँव बनकर
पुरवाई बनकर
नमी बनकर
शक्ति बनकर

भले ही
कठिन है समय बीत जाएगा संग-संग
सुनो
अब तुम्हें अधिकार नहीं
हार जाने का
पूजा कनुप्रिया
About the poet

पूजा कनुप्रिया

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँतू चाँद मुझे कहती थी मैं डूब रहा हूँ— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुलदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायहो-हल्लाबिं चिम्पाकु के लिएवह चित्र में रंग भर रही है— हेमंत देवलेकरइंतज़ार के 'ज' में जो नुक़्ता हैतुमने देखा नहींकिसी ग़ाफ़िल शरीर लड़की को— बाबुषा कोहली