तलाश - पृथ्वी पाल रैणा

पृथ्वी पाल रैणापृथ्वी पाल रैणा26 Sept 1949

2 min read · 12.4K reads

ख़ूब से हो ख़ूबतर
यह ज़िन्दगी,
सोचकर यह बात
मैं निकला था घर से ।
आँधियों ने इस क़दर घेरा
कि बस
छटपटाते इस तरफ़
से उस तरफ़
फिरता रहा ।
वक़्त तो रुकता नहीं
ज़िन्दगी थमती नहीं ।
ढल गई जब उम्र तो
देखा कि मैं इक
अजनबी गुमराह सा
घर से केवल
दो क़दम ही दूर था ।


पृथ्वी पाल रैणा
About the poet

पृथ्वी पाल रैणा

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like