अपनी मज़बूरी सुनाने के लिए मज़बूर हैं - पृथ्वी पाल रैणा

पृथ्वी पाल रैणापृथ्वी पाल रैणा26 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

हाथ थामें जिनको कल चलना सिखाया
कर चुके वे पार सारी सरहदें
आज के इस दौर की रफ़तार में हम
लडख़ड़ाने के लिए मजबूर हैं
टिमटिमाती जिंदगी और चरमराती उम्र का
लम्हा- लम्हा तल्ख़ है इन बेमज़ा हालात में
दुश्मनी और दोस्ती सब एक जैसी
हम निभाने के लिए मजबूर हैं
क्या बताऐं किसके कारण
चारदीवारी गिरी
गिरती दीबारों का जिम्मा खुद पे अब
हम उठाने के लिए मजबूर हैं
चंद रोज़ा शेष जीवन के लिए
बहुत है इन बुझती आंखों में नमीं
दौरे आखिर में ये सारी रंजिशें
हम मिटाने के लिए मजबूर हैं
दूसरों के दर्द ढोते चुक गई
जि़ंदगी की हिकमतें ऐ दोस्तो
शेष है कुछ क़र्ज़ जिसको इस तरह
हम चुकाने के लिए मज़बूर हैं

पृथ्वी पाल रैणा
About the poet

पृथ्वी पाल रैणा

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like